बनवारीलाल भिंडा करीब 20 दिन से अस्वस्थ चल रहे थे और जयपुर में उनका इलाज जारी था। सोमवार शाम डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। उसके बाद उन्हें फतेहपुर लाया गया, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार बनवारीलाल भिंडा 1993 से 1998 तक फतेहपुर शेखावाटी के विधायक रहे।