Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं के कारण सीकर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सर्दी बढ़ने के कारण मौसम केन्द्रों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आगामी दिनों में शीतलहर चलने की आशंका कम है।