
खाटूश्यामजी। नीले के असवार श्याम धणी सरकार इस बार एकादशी को चांदी से तैयार हुए रथ पर विराजमान होकर अपने भक्ताें को दर्शन देंगे। वहीं रथ को धक्का नहीं लगाना पड़े इसके लिए जीपनुमा गाड़ी में इस रथ को तैयार किया है। पहली बार बाबा श्याम के भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
दरअसल, पिछले कई फाल्गुन मेले के दौरान रथ के पहिए निकलने की समस्या आ रही थी और वहीं रथ भी काफी पुराना हो गया था। फाल्गुन एकादशी को श्याम मंदिर से सुबह रथ यात्रा रवाना होगी।
रथ यात्रा प्राचीन श्याम कुंड, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड से होकर मुख्य बाजार कबूतर चौक में यात्रा का विसर्जन होता है।
बता दें कि 11 मार्च तक चलने वाले श्याम मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। मेले में अब तक आठ लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके है। माना जा रहा है कि आज से तीन दिन तक श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना है।
Updated on:
08 Mar 2025 09:23 am
Published on:
08 Mar 2025 09:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
