25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
Maha Shivaratri 2018 : जब औरंगजेब की सेना ने इस शिवलिंग पर भाले से किया प्रहार तो बही खून की धारा
Play video
Hindi News / Rajasthan / Sikar / Videos / Maha Shivaratri 2018 : जब औरंगजेब की सेना ने इस शिवलिंग पर भाले से किया प्रहार तो बही खून की धारा

Maha Shivaratri 2018 : जब औरंगजेब की सेना ने इस शिवलिंग पर भाले से किया प्रहार तो बही खून की धारा

खाटू धाम के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से, जिसने बादशाह औरंगजेब की सेना को भी ऐसा चमत्कार दिखाया था। जिसे देख सेना भाग खड़ी हुई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 7 Feb 2018, 6:28 PM IST

प्रमोद स्वामी, खाटूश्यामजी.
महाशिवरात्रि 2018 के चंद दिन शेष है। भोले के भक्तों का उत्साह देखते बन रहा है। हर कोई शिवरात्रि ? के उपवास की तैयारियों में जुट गया है। इधर, राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की महाशिवरात्रि 2018 की श्रृंखला में आज हम आपको रूबरू करवाएंगे खाटू धाम के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से, जिसने बादशाह औरंगजेब की सेना को भी ऐसा चमत्कार दिखाया था। जिसे देख सेना भाग खड़ी हुई थी।

 

1. Maha Shivaratri 2018 : भगवान शिव का अनूठा मंदिर, यहां पानी में तैरता है राम नाम लिखा पत्थर

2. Maha Shivaratri 2018 : यहां बारिश की बूंदें करती हैं भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

 

इतिहासकारों एवं ग्रामीणों के अनुसार उस समय यह गांव खटवांग नगरी के नाम से जाना जाता था और खटक यहां का राजा हुआ करता था। मुगलकाल के समय औरंगजेब के आदेशों पर उसका सेनापति मूर्तजा खां अपनी सेना के साथ मंदिरों पर आक्रमण कर उन्हें ध्वस्त कर सोने व चांदी को लूटता हुआ खंडेला, उदयपुरवाटी होता हुआ खटवांग पहुंचा।

 

 

मंदिर के पुजारी द्वारा विरोध करने के बावजूद जब मूर्तजा खां ने शिवलिंग पर भाले से प्रहार किया तो उसमें से खून की धारा प्रवाहित हुई और मंदिर के नीचे से बहने वाली रूपावती की नदी उस खून से लाल हो गई। यह दृश्य देखकर मूर्तजा खां घबरा गया और आखिरकार सेनापति द्वारा क्षमा याचना कर मंदिरों को नहीं तोडऩे का प्रण कर खटवांग नगरी से अपनी सेना लेकर भाग छूटा।

Shiv temple in khatu

शिव मंदिर को मिला भव्य स्वरूप

कस्बे में सौलह सौ साल पूर्व में बने प्राचीन शिव मंदिर की कायापलट कर उसे भव्य स्वरूप मिल गया है। मंदिर छोटा होने के कारण भक्तों को दर्शन में भारी समस्या होने लगी थी। पुरूषोत्तम शर्मा की प्रेरणा से एक श्याम
भक्त ने मंदिर का बीड़ा उठाया और तकरीबन 60 लाख रूपए की लागत से इसे भव्य स्वरूप दिया गया। मंदिर के अंदर के गुंबद में की कलाकृति की गई है। श्याम बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्त प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन भी करते है। मन्दिर की पूजा नाथ (योगी) समाज के लोग करते है।