National Girl Child Day 2025: राजस्थान के फतेहपुर कस्बे की छवि शर्मा ने अल्पायु में ही अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी डयूक से शिक्षा प्राप्त की और मात्र 24 वर्ष की उम्र में ही उसे 1.5 करोड़ का सालान पैकेज मिल रहा है। छवि के पिता एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि छवि ने एनआईटी सूरत से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और देश में अमेरिकन एक्सप्रेस, एमजी मोटर्स, ऐसेंचर,मर्सिडीज बैंज आदि कम्पनियों में काम किया।