
सीकर. Rajasthan Police Constable Bharti 2017-18 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शेखावाटी के तीनों जिलों सीकर, चूरू व झुंझुनूं में 167 पदों पर भर्ती होनी है। सीकर में कांस्टेबल के 49, झुंझुनूं मेंं 49 व चूरू में 69 पदों पर भर्ती होनी है।
इन तीनों जिलों में कांस्टेबल चालक का कोई पर रिक्त नहीं है। सबसे ज्यादा पर महाराणा प्रताप बटालियन आईआर प्रतापगढ़ में हैं। यहां 555 पदों पर भर्ती होनी है। झुंझुनूं में सामान्य वर्ग के लिए एक भी पद नहीं है। यहां 49 में से 25 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 17 पद एससी व 7 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
सीकर में भी 49 में से 21 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 13 पद एससी, 10 पद ओबीसी व 5 पद सामान्य के लिए हैं। चूरू में 69 में से 24 पद एसटी, 16 पद एससी, 14 पद ओबीसी व 15 पद सामान्य कोटे के हैं।
महाराणा प्रताप बटालियन में है अच्छा मौका
महाराणा प्रताप बटालियन प्रतापगढ़ में जाने का अभ्यर्थियों के पास सबसे अच्छा मौका है। यहां 555 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 280 पद सामान्य कोटे के हैं। इसके अलावा 117 पद ओबीसी, 68 पद एसटी व 90 पद एससी कोटे के लिए आरक्षित हैं।
Updated on:
23 Oct 2017 12:19 pm
Published on:
23 Oct 2017 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
