इधर, केंद्रीय कारागृह बीकानेर के उपाधीक्षक द्वारा ओमा के जेल से बाहर आने की सूचना सीकर एसपी को भिजवा दी जाने पर पुलिस ने भी अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। गौर तलब है कि शेखावाटी में आनंदपाल गिरोह व राजू ठेहठ की गैंग सदा से एक दूसरे के खून की प्यासी रही है। जिसके तहत मौका मिलते ही दोनों एक दूसरे के सदस्यों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।