प्रदेश में रविवार रात आई आंधी व बारिश का असर सोमवार को भी बना रहा। आंधी-बारिश से रात के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया था, वह सोमवार को गिरकर 21.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, दिन के तापमान में कुछ विशेष अंतर नहीं आया। दिन का पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा। शहर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक आंधी व बारिश के आसार रहेंगे।