8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Rain Weather: 15 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, आज शाम से बदल सकता है इन शहरों का मौसम

Rajasthan Rain Weather: जयपुर मौसम ने मंगलवार सुबह फिर 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर धूलभरी आंधी का पूर्वानुमान बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 16 May 2023, 3:43 PM IST

weather update : दिन में तल्ख धूप, शाम को राहत की बारिश

weather update : दिन में तल्ख धूप, शाम को राहत की बारिश

Rajasthan Rain Weather: राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। यही वजह है कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन 20 मई तक ऐसे ही हालात रहने की आशंका है। दूसरी तरफ जयपुर मौसम ने मंगलवार सुबह फिर 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर धूलभरी आंधी का पूर्वानुमान बताया गया है।

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार का सरकारी कर्मचारियों को 'शानदार' तोहफा, जानें क्या निकाल दिया आदेश?

मौसम विभाग की ओर से सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह जारी पूर्वानुमान के कई जिलों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अधिकांश स्थानों पर धूलभरी आंधी, अचानक तेज हवाएं और हल्की वर्षा होने की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के हिसाब से 16 से 20 मई तक अलर्ट जारी किया गया था। मौसम के जानकार लोगों का मानना है, कि अलर्ट का ज्यादा असर अब इन तीन दिनों में ज्यादा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:आलाकमान जानते हैं या नहीं, सरकार रिपीट न हो इसकी सुपारी किस-किस ने ली है?

राजस्थान के 13 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के अलवर, जयपुर भरतपुर, बीकानेर, दौसा, जैसलमेर, नागौर, चूरू,सीकर, धौलपुर, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे चेतावनी जारी कर बारिश के वक्त सुरक्षित स्थान पर शरण लेने तथा पेड़ों के नीचे शरण ना लेनें की सलाह दी है। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली, मेघगर्जन के साथ 30-40 की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा जयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों मे ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Alert : दिन में तेज गर्मी सताए तो शाम होते ही मेघ-मल्हार गाएं

क्यों बनता है पश्चिम विक्षोभ
मौसम विभाग के हिसाब से गर्मी के मौसम में होने वाली बेमौसम बारिश की सबसे अहम वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भूमध्यसागर क्षेत्र से उठे तूफानों के चलते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और इसके चलते उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में बादल बरस रहे हैं। इसका असर भारत के अलावा कुछ अन्य आस-पास के देशों पर भी हो रहा है। साथ ही देश के राजस्थान समेत कुछ अन्य राज्यों में बेमौसम बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: जीत से खुश कांग्रेस आलाकमान, अब राजस्थान फतह के लिए शुरू हो रहा ये अभियान

18 मई तक आंधी, तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के अधिकांश इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। ऐसे हालात 18 मई तक बने रह सकते हैं। विभाग की ओर से सभी संभागों के लिए इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का मिजाज ऐसा बदला है कि दोपहर बाद से धूलभरी तेज हवाओं का दौर शुरू हो रहा है। कहीं कही हल्की बारिश की भी सूचना है। रविवार रात को आंधी और बारिश के बाद जयपुर में रात का पारा 10 डिग्री तक गिर गया। इसी तरह सोमवार को भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई। हालांकि दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।