6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्पिटल से चुराया नवजात, पुलिस पहुंची तो अलमारी में किया बंद फिर थैली में डालकर फेंका

नीमकाथाना राजकीय कपिल जिला अस्पताल से सोमवार बच्ची को लेकर फरार होने के मामले में अहम खुलासे हुए है। सूत्रों के अनुसार रवि को बच्चा उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी महिला के खाता में 35 हजार रुपए डालने और महिला को उसकी जरूरत के अनुसार ओर फाइनेंस में मदद करने की बात सामने आई है।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Jan 24, 2024

new_born_baby.jpg

नीमकाथाना राजकीय कपिल जिला अस्पताल से सोमवार बच्ची को लेकर फरार होने के मामले में अहम खुलासे हुए है। सूत्रों के अनुसार रवि को बच्चा उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी महिला के खाता में 35 हजार रुपए डालने और महिला को उसकी जरूरत के अनुसार ओर फाइनेंस में मदद करने की बात सामने आई है। आरोपी महिला ने भूदोली रोड पर फैंसी आइटम की दुकान कर रखी है। पार्षद की भी उसी रोड पर दुकान है। मासूम को रात में ही पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल व एएसपी शालिनी राज ने परिजनों को सौंप दिया।

एसपी बेनीवाल ने बताया कि घटना को लेकर एएसपी शालिनी राज के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया। टीमों ने करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालाते हुए भूदोली रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में आरोपी महिला के घर पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने मामले में कोमल उर्फ आरती पत्नी मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार किया हैं। सीसीटीवी फुटेज में साथ दिख रही अन्य युवती को लेकर अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
यह भी पढ़ें : चेन्नई से शादी करके चूरू लाया, पेरेंट्स ने घर में घुसने नहीं दिया तो लड़की को मारकर खेत में गाड़ा


एक पार्षद की भूमिका की जांच
एसपी ने बताया कि महिला से पूछताछ में सामने आया है आरोपी महिला ने शहर के ही रवि चौधरी के लिए अस्पताल से बच्ची को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। रवि के बच्चा नहीं होने से वह आरोपी महिला के संपर्क में आया। इस मामले में भाजपा के पार्षद लेखराज व अन्य महिला की भी भूमिका सामने आई है, जिसके संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 2 लाख के नोटों की गड्डी, 4 लाख की ज्वैलरी और लाखों का फर्नीचर जलकर राख

थैली में डालकर फेंका
आरोपी महिला को बच्चे पर जरा भी रहम नहीं आया। जैसे ही पुलिस मोहल्ले में सक्रिय हुई तो वह अपने आप को बचने के लिए मासूम बच्ची को अलमारी में छिपा दिया। पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। लेकिन फुटेज में मिले हुलिया के अनुसार पुलिस की पुरी शक की सुई आरोपी महिला पर ही घूम रही थी। महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी उगल दी। इतनी ही देर में बच्ची के रोने पर उसकी बेटी ने बच्ची को थैले में डालकर घर से बाहर फेंक दिया। बाद में पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया और अस्पताल ले आई।

यूपी की है आरोपी
आरोपी कोमल उर्फ आरती का पति मनोज अग्रवाल रींगस में झंडे बेचने का काम करता है। मनोज करीब 15 वर्ष पहले कोमल को उत्तरप्रदेश से शादी कर लाया था। आरोपी महिला के एक बेटा और एक बेटी है।

टीम में ये रहे शामिल
टीम में कोतवाल जयसिंह बसेरा, सदर थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत, डाबला थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव, उप निरीक्षक विजय चंदेल, हैडकांस्टेबल सागरमल, सुंडाराम व ग्यारसीलाल तथा कांस्टेबल रामसिंह, संजय, डीएसटी टीम प्रभारी दिनेश, चालक नरेन्द्र, साईबर सेल कांस्टेबल बनवारीलाल, मकानि कुसुम, कानि जितेन्द्र कुमार, जगवीर सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।

जांच कर रहे हैं....
अस्पताल से बच्ची चोरी होने की घटना बहुत गंभीर थी। एएसपी के नेतृत्व में 6 टीमों का गठन किया और जांच शुरू की। टीम अच्छी मेहनत कर बच्ची को खोज लाई। सोमवार देर रात ही बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य दो व्यक्ति व एक महिला की भूमिका सामने आई है। इसके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
अनिल कुमार बेनीवाल, पुलिस अधीक्षक, नीमकाथाना