बच्चों ने बताया कि उन्होंने बस चालक को मना किया था कि पानी ज्यादा है बस को अण्डर पास में ना लेकर जाए, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों ने बताया कि जब यह अंडरपास निर्माणाधीन था तब से लेकर अब तक वे जनप्रतिनिधीयों, रेलवे प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को लिखित अवगत कराते रहे हैं। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ । गत दिनों इसी अंडरपास में एक एम्बुलेस भी फंस गई थी। इस बारे में पत्रिका संवाददाता ने रेलवे व स्थानीय प्रशासन से अनेकों बार संवाद किया दोनों ही एक दूसरे का नाम लेकर मामले को टरका देते हैं।