सीकर.
सीकर में रविवार को कांस्टेबल के फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या ( Sikar Constable Suicide Case) के मामले में एसके अस्पताल में तनाव बढ़ता जा रहा है। आत्म हत्या के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग के साथ परिजनों ने आज दूसरे दिन भी शव नहीं उठाया। परिजन मार्चरी के बाहर ही धरना देकर बैठे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जता रहे हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का जाब्ता भी मौके पर लगातार तैनात है। कलक्टर और एसपी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।