10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़की ने बेखौफ होकर बताई होटल में अश्लील वीडियो बनने की दास्तां

लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान करवाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 26 Apr 2018, 7:35 PM IST

sikar Girl

सीकर.

मामूली जान-पहचान दोस्ती में बदली। दोस्ती से बात होटल में मिलने तक पहुंची। फिर शुरू हुआ अश्लील वीडियो और फोटो मामला तो बात पुलिस थाने तक पहुंच गई। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान करवाए हैं।

READ : होटल में छात्रा को नशे वाली कोल्ड ड्रिक्स पिलाकर धड़ाधड़ बना डाले अश्लील वीडियो, अब ये चाहती है लड़की

बयानों के बाद घटनाक्रम की पुष्टि करने के लिए आरोपित युवक मुकुंदपुरा निवासी रामनिवास की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। दादिया पुलिस के अनुसार बयानों के बाद छात्रा को घर भिजवा दिया गया है। इधर, संबंधित होटल मालिक से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

READ : संदिग्ध हालत में पकड़ा गया विदेशी जोड़ा, राजस्थान में यहां ये करता मिला

उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले सीकर शहर के एक होटल में लाई गई छात्रा को एक आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवा पिलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच लिए थे और वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद शहर की निजी कॉलेज में पढऩे वाली पीडि़त छात्रा ने दादिया थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उसके साथ घटे घटनाक्रम की हकीकत बयां की थी।

इधर, दस साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़


सीकर. कहारों की ढाणी में एक दस साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। उद्योग नगर थाने के एसएचओ राममनोहर ने बताया कि कहारों की ढाणी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दस साल की बेटी स्कूल से घर आ रही थी।

पड़ौस में रहने वाले तीन लड़के आए और उसे रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मैंने देखा तो दौड़कर गई और अपनी बेटी को उनसे छुड़वाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित लड़कों की तलाश की जा रही है।