राजस्थान के सीकर शहर के एक होटल में छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर युवक द्वारा उसकी अश्लील फोटो खींच लेने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना चाह रहा था। लेकिन, पीडि़त छात्रा ने सीकर जिले के दादिया थाने में आरोपित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, पुलिस ने भी रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।