पिता किसान, बड़े भाई, बहन से सीख
स्टेट टॉपर सुरेश कुमार के पिता भंवरलाल बाजिया किसान है और मां मोहनी देवी गृहिणी है। इनके भाई बाबूलाल बाजिया रेलवे में कार्यरत है। जबकि बड़ी बड़ी बहन अनिता शिक्षा विभाग में अध्यापिका है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने हमेशा हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सफलता मे प्रयास टीम की टेस्ट सीरिज का भी योगदान रहा है। इधर, प्रयास कोचिंग के मानद निदेशक महिपाल सिंह, परमेश्वर शर्मा व रतनलाल सैन ने होनहार का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संस्थान के कई होनहार प्रथम श्रेणी व्याख्याता से लेकर वरिष्ठ अध्यापक व तृतीय श्रेणी शिक्षक सहित अन्य भर्तियों में सफलता का परचम लहरा चुके है।