बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि शहीदों के सम्मान के लिए हम सब को इतनी लड़ाई लडऩी पड़ रही है। सब एक जुट होकर शहीदों को सम्मान दिला कर ही रहेंगे।
गोपाल सैनी, सरपंच
देश पर कुर्बान होने वाले जो मां के लाल शहीद हुए है उनकी प्रतिमा के लिए जितना संघर्ष किया जा रहा है इससे ज्यादा कोई शर्म की बात नहीं है। पालिका प्रशासन को शहीद मूर्ति के लिए जल्द से जल्द जमीन अलौट कर उनको सम्मान में भागीदर निभानी चाहिए।
इजी. धर्मपाल गुर्जर
नगर पालिका प्रशासन को शहीद के सम्मान में आगे आना चाहिए। अगर नीमकाथाना की जनता अपनी पर आ गई तो नेहरु पार्क में अपने आप शहीद की मूर्ति लग जाएगी।
विनोद जाखड़, सरपंच