11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: चुनावी साल में खाटूश्यामजी को मिला सबसे बड़ा तोहफा, अब स्वर्ण सी चमक उठेगी खाटू नगरी

सरकार ने खाटूश्यामजी को नगर पालिका घोषित कर दिया है। खाटूश्यामजी ग्राम पंचायत के सरपंच अब नगर पालिका के अध्यक्ष व उपसरपंच उपाध्यक्ष होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 12 May 2018, 8:31 AM IST

 khatushyam ji declared municipality

सीकर/जयपुर.

चुनावी साल में सरकार ने खाटूश्यामजी को नगर पालिका घोषित कर दिया है। खाटूश्यामजी ग्राम पंचायत के सरपंच अब नगर पालिका के अध्यक्ष व उपसरपंच उपाध्यक्ष होंगे। ग्राम पंचायत के सदस्य बोर्ड के मेम्बर होंगे। प्रदेश में अब खाटूश्यामजी समेत 192 निकाय हो गए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के दौरान यह मामला उठा और सीएम ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

Read More :

खाटूधाम के संबंध में सरकार ने लिया है ये बड़ा फैसला, श्याम भक्तों को होगी खुशी

101 में तरजीह खाटूश्यामजी को
नगर पालिका की कतार में 101 ग्राम पंचायते हैं, लेकिन फिलहाल तरजीह खाटूश्यामजी को मिली है। इसके पीछे राजनीतिक कारण भी बताए जा रहे हैं। नगर पालिका के लिए कम से कम आबादी 5 हजार होनी जरूरी है। साथ ही पुरुष आबादी का 75 प्रतिशत हिस्सा गैर कृषि कार्य से जुड़ा होना चाहिए। खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही वहां फ्लैट कल्चर भी आया है।

Read More :

कौन हैं बाबा खाटू श्याम, जानिए खाटूश्यामजी का इतिहास

मास्टर प्लान बनाना होगा
सरकार को अब खाटूश्यामजी का भी मास्टर प्लान बनाना होगा। इसके बाद जोनल प्लान बनेगा। कारण, हाईकोर्ट के भी आदेश हैं कि जोन प्लान बनाए बिना किसी तरह की गतिविधि नहीं हो। इसी कारण जयपुर विकास प्राधिकरण समेत अन्य निकायों में जोनल प्लान पर काम किया जा रहा है।

Read More :

VIDEO : दुनियाभर में सबसे अनूठी है बाबा श्याम की भक्त ये लडक़ी, इसकी दीवानगी देख लोग हो रहे हैरान

विकास को लगेंगे पंख
खाटूश्यामजी ग्राम पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने के बाद खाटू नगरी में विकास पालिका तर्ज पर होगा। खाटूश्यामजी में भक्तों की संखया लगातार बढ़ रही है। इसके बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा मिल सकेगी।

Read More :

खाटूश्यामजी मंदिर का सोने का दरवाजा सोशल मीडिया में वायरल