10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : शराब से भाई की मौत, उसके अंतिम संस्कार के बाद बची शराब दूसरे भाइयों ने पी तो दो और मरे

Three Dead in churu : सादुलपुर तहसील के गांव मानपुरा में शराब पीने से दो सगे भाई व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 12 Jun 2018, 8:29 PM IST

churu

Three dead From Drinking poisoning alcohol in churu Rajasthan

चूरू. सादुलपुर तहसील के गांव मानपुरा में शराब पीने से एक परिवार में दो सगे भाई व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। तीसरे भाई की हालत गंभीर है। उसको बीकानेर रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने जहरीली शराब के सेवन से तीनों की मौत होना बताया कि जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है।

पुलिस ने बताया कि सादुलपुर के गांवमानपुरा निवासी राजू नायक रविवार को सुमेर सिंह के खेत पर बिजाई करने गया था। जहां राजू को सुमेर सिंह ने देशी शराब के पांच पव्वे दिए थे। शाम को राजू ने वह शराब पी थी। सोमवार सुबह घर में ही मौत हो गई। ग्रामीणों व परिजनों ने सामान्य मौत मानकर शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवार को उसी बची शराब को राजू के भाई प्रताप ने सेवन किया। इससे प्रताप की तबीयत बिगड़ गई। जिसे सादुलपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे चूरू रैफर कर दिया। जहां सोमवार देर शाम उसकी अस्पताल में मौत हो गई। प्रताप के भाई प्रकाश व सतवीर ने भी सोमवार शाम गांव से शराब खरीदकर पी थी।

दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें चूरू के राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को फिर प्रकाश व सतवीर की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने प्रकाश का उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया। इसी दौरान सतवीर की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। दोपहर करीब तीन बजे उपचार के दौरान सतवीर की भी मौत हो गई। शराब ठेकेदार को थाने बुलाया गया है और ठेके से शराब के सैम्पल लिए गए है।

इसी दौरान सतवीर की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। दोपहर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सतवीर के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस संबंध में एसपी राहुल बारहट ने बताया कि जहां से शराब लाई गई थी। उसके ठेकेदार को थाने बुलाया गया है और ठेके से शराब के सैम्पल लिए गए है। ठेके सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE

1. मजदूरी के बदले मिली शराब बनी जहर, दो सगे भाइयों की मौत, तीसरे भाई की जान भी खतरे में

2. इस मां-बेटी के जैसे तो दुनिया से कोई ना हो रुख्सत, सब तरफ हो रही इन्हीं की मौत की चर्चा