19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / कृषि मंडी में महापड़ाव के बाद अब माकपा ने उठाया यह बड़ा कदम, पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात

कृषि मंडी में महापड़ाव के बाद अब माकपा ने उठाया यह बड़ा कदम, पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात

Makpa Aandolan Sikar Live : सीकर की कृषि मंडी में चल रही माकपा की सभा में पूर्व विधायक अमराराम ने कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 16 Sep 2019, 4:06 PM IST

कृषि मंडी में महापड़ाव के बाद अब माकपा ने उठाया यह बड़ा कदम, पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात

कृषि मंडी में महापड़ाव के बाद अब माकपा ने उठाया यह बड़ा कदम, पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात

सीकर।
Makpa Aandolan Sikar Live : सीकर की कृषि मंडी में चल रही माकपा की सभा में पूर्व विधायक अमराराम ने कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर ऐलान किया है। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सहित लोग मंडी से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगे है। इधर, कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। इससे पहले कृषि मंडी में चल रही सभा में पुरुषों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी पहुंची। माकपा के जिला सचिव किशन पारीक, पूर्व विधायक अमराराम व पेमाराम, बादरा विधायक बलवान पूनियां सहित कई नेता सभा को संबोधित किया।

Read More :

सुसाइड नोट पर महिला SI पर गंभीर आरोप लगाकर फंदे पर झूला कांस्टेबल, 4 दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

कृषि मंडी में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अमराराम ने कहा कि चक्काजाम के दौरान सरकार व पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव व आंदोलन की रणनीति के बारे में बताया था। इसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण मजबूरन जिले के कार्यकर्ताओं को मंडी में सभा कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं की सहमति से कलेक्ट्रेट के घेराव की रणनीति तय की गई है।

Read More: युवक के अपहरण के बाद हिस्ट्रीशीटर ने कहा कि 15 मिनट में पैसे नहीं आए तो जान से मार देंगे

एसएफआई सहित कई संगठनों की भागीदारी
माकपा के आंदोलन में एसएफआई, सीटू सहित कई संगठनों ने भागीदारी दी है। सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद है । एसएफआई ने ढाका भवन से कन्या कॉलेज तक रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज के बाहर चल रहे धरने का समाप्त कर सभी कार्यकर्ता मंडी पहुंचे।