6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम का उलट अंदाज, फतेहपुर से भी ठंडा रहा सीकर शहर, 1-2 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : सीकर जिले में रविवार को मौसम का उलट-पलट अंदाज दिखा। इस दौरान सीकर शहर राजस्थान में सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर से भी ठंडा रहा। मौसम विभाग ने 1-2 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update Interesting News Weather Changed Reverse Direction Sikar City was Colder than Fatehpur 1-2 January Cold Wave Yellow Alert

Weather Update : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर अपना अंदाज बदल लिया। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार नए साल के 1-2 जनवरी तक प्रदेश में ठंडा और घने कोहरे रहने की संभावना है। सीकर जिले में रविवार को मौसम का उलट-पलट अंदाज दिखा। इस दौरान सीकर शहर प्रदेश में सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर से भी ठंडा रहा। जहां मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार न्यूनतम तापमान फतेहपुर के 6.2 डिग्री के मुकाबले 5.7 व अधिकतम तापमान 18.6 की तुलना में 17 डिग्री दर्ज हुआ। नश्तर सी चुभती हवाओं की आद्रता भी इस दौरान 94 फीसदी दर्ज हुई।

50 मीटर देखना भी रहा दूभर

मौसम की इस ठंड से लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने के साथ अलाव का सहारा लेना पड़ा। धूप भी इस दौरान बेअसर रही। इससे पहले सुबह अंचल फिर घने कोहरे से भी ढका नजर आया। जिसमें 50 मीटर देखना भी लोगों के लिए दूभर रहा।

यह भी पढ़ें :Cabinet Decision : भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, जिला परिषद, पंचायत समितियां और ग्राम पंचायतों का होगा पुनर्गठन

4.7 डिग्री गिरा पारा, दिन में जले अलाव

बारिश का असर कम होने साथ ही हवाओं में बढ़ी नमी से दिन में भी सर्दी का असर बढ़ गया। आलम ये रहा कि सीकर शहर में एक ही दिन में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री गिरकर 17 डिग्री पहुंच गया। जिससे बचने के लिए लोग दिन में भी रजाई में दुबके रहे तो बहुत से हीटर व अलाव जलाने की जुगत भी करते दिखे।

यह भी पढ़ें :बांसवाड़ा से छीना संभाग का दर्जा, भाजपा, BAP और विधायक की प्रतिक्रिया जानकर चौंक जाएंगे

कोहरे ने छकाया

जिले में घने कोहरे ने भी लोगों को खूब छकाया। ग्रामीण इलाकों व हाइवे पर ये ज्यादा घना रहा। जिसमें सुबह तो 50 मीटर दूर भी नहीं दिखने पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। सुबह 9 बजे तक वे धीमी रतार में ही चलते रहे। कोहरे की वजह से सुबह की सैर करने वाले लोगों की संख्या भी कम रही।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 1 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, छाएगा घना कोहरा

शीतलहर के साथ गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ जिले में अब कोहरे व शीतलहर के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा। इस संबंध में कें द्र ने सोमवार व मंगलवार को शीतलहर के साथ कोहरे व इसके बाद नए साल में एक व दो जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार इस दौरान तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सख्ती, नाम हटवाने के लिए कर रहे अपात्र लोग आवेदन