9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई 10वीं के नतीजे – डीपीएस निगाही की छात्रा माही फातिमा ने 97. 33 फीसदी अंक अर्जित कर मारी बाजी

डीपीएस निगाही की छात्रा माही 97.33 फीसदी अंक अर्जित किया, डीपाल के वगीशा शर्मा 96.2 डीपीएस विंध्यनगर के संदर्भ 95.8 फीसदी अंक अर्जित किए

2 min read
Google source verification
cbse 10th result 2018 education

cbse 10th result 2018 education

सिंगरौली. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। डीपीएस निगाही की छात्रा माही फातिमा ने 97.33 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में संभवत: फातिमा का ही सर्वाधिक अंक है। डीपीएस निगाही की हर्षिता ने 97 फीसदी अंक अर्जित किया।

डीपाल स्कूल विंध्यगनर की छात्रा वगीशा शर्मा 96.2 अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं।

डीपीएस विंध्यनगर के संगर्भ गुप्ता 95.8 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहले स्थान पर हैं। डीपाल स्कूल विंध्यगनर एवं डीपीएस विंध्यगनर का रिजल्ट अच्छा रहा। यहां शत प्रतिशत छात्र - छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। डीएवी निगाही के छात्र - छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां 92.2० फीसदी अंक के साथ अभिनव कुमार झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

डीपाल में वगीशा शर्मा पहले स्थान पर
डीपाल स्कूल विंध्यगनर में वगीशा शर्मा 96.2 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां 76 छात्र - छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आठ विद्यार्थी 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। अनुष्का शुक्ला 95.8, रोहित जैन 95.2, अंशिता पाण्डेय 93.8, आकृति उपाध्याय 92.8, अमन कुमार गुप्ता 92.0, दिवाकर 90 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। 28 विद्यार्थी (80 - 90 फीसदी) के बीच अंक अर्जित किए हैं। इसी प्रकार 22 छात्र - छात्राओं का रिजल्ट 70 - 80 फीसदी के बीच रहा। 14 छात्र - छात्राओं का रिजल्ट 60 - 70 फीसदी के बीच रहा। चार छात्र - छात्राएं ऐसे हैं जिनका रिजल्ट 60 फीसदी से कम है।

विंध्यनगर डीपीएस में पहले स्थान पर संदर्भ गुप्ता
विंध्याचल परियोजना डीपीएस विंध्यनगर के छात्र संदर्भ गुप्ता 95.8 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। रिशिक वर्मा 95.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर एवं नंदिता यादव एवं मयूख विश्वास ने 95.2 फीसदी अंक अर्जित किए। डीपीएस विंध्यनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ.जनार्दन पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए।

एवी निगाही में पहले स्थान पर रहे अभिनव
डीएवी निगाही स्कूल में अभिनव कुमार झा 92.20 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। यहां 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों में एक ही छात्र अभिनव है। इसके साथ ही 16 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने 75 से 90 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। 18 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने 60 से 74.9 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं।

सेंट जोसफ शक्तिनगर में अनुपम पहले स्थान पर
सेंट जोसफ स्कूल शक्तिनगर के छात्र अनुपम द्विवेदी 97.8 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। अतीक खान, अंकित कुमार, आदर्श सिंह, देवांश मिश्रा, संम्रिद्धि, कुशाग्रा ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए। शक्तिनगर सेंट जोसफ स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां 158 छात्र - छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सभी छात्र - छात्राएं उत्तीर्ण हो गए हैं। 45 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं।