सिंगरौली. जमीन भी गई और मुआवजा भी नहीं मिला। लापरवाही किसी कि खामियाजा कोई और भुगत रहा है। बात मोरवा के उन विस्थापितों की कर रहे हैं, जिन्हें एनसीएल से मुआवजा मिलना है। तहसील के अधिकारियों की लापरवाही विस्थापितों के परेशानी की मूल वजह मानी जा रही है। मोरवा शहर के वार्ड 10 में विस्थापितों को जमीन के बदले कंपनी से मुआवजा मिलना है। पूर्व में कंपनी ने तहसील से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन मुआवजे के लिए सार्वजनिक हुई सूची में कई भूस्वामियों का नाम नहीं होने से आपत्तियों का ढेर लग गया। आपत्ति की मूल वजह तहसील से पुराने दस्तावेजों को दिया जाना बना।