4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने घेरा एसडीएम कार्यालय

क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। बिगड़े हैंडपंप का सुधार नहीं कराया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:42 AM IST

Congress protested

Congress protested

सिंगरौली. कांग्रेसियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय माड़ा का घेराव किया। राज्यपाल के नाम एसडीएम राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह ने कहा कि रजमिलान से माड़ा व माड़ा से विन्दुल पहुंच मुख्य सड़क जर्जर है। आवागमन की भारी असुविधा है।

क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। बिगड़े हैंडपंप का सुधार नहीं कराया जा रहा है। समस्या ग्रस्त टोलों एवं ग्रामों में नए हैंडपंप स्थापित नहीं कराए गए। बिजली के ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। उन्हें बदला नहीं जा रहा है।

एक बत्ती कनेक्शनधारियों तथा सिंचाई विद्युत कनेक्शन की बिल माफ न की जाकर जबरिया वसूली कराई जा रही है। जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाए व सिंचाई विद्युत कनेक्शन व एकबत्ती कनेक्शन की बिल मॉफ की जाए।

कागज पर कनेक्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सौभाग्य योजना के तहत कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। बिना पोल तार एवं केबिल लगाए कनेक्शन दिखाकर एक - एक घर में दो से तीन चार बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। बिल की वसूली कराई जा रही है। जिसे तत्काल बंद कराया जाए। कनेक्शन धारियों के घरों तक पोल, तार एवं केबिल तथा एलईडी बल्व प्रदान कराए जाने के बाद ही बिल की वसूली की जाए।

किसानों का कर्ज माफ किया जाए। तेन्दूपत्ता बोनस का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोई डॉक्टर नहीं हैं। माड़ा अस्पताल में डॉ. की पदस्थापना की जाए।

IMAGE CREDIT: patrika

बेरोजगारों को नौकरी
कांगेसियों ने मांग की है कि युवा बेरोजगार कार्य की तलाश में भटक रहे हैं। जिन्हें स्थानीय कंपनियों में शीघ्र नौकरी एवं रोजगार ? दिलाया जाए। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कीमत का भुगतान शीघ्र किसानों को कराया जाए। गेंहू खरीदी केन्द्र का संचालन शीघ्र कराया जाए। खरीदे केन्द्रों पर किसानों को छाया पेयजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान, सरई, बरगवां भवन विहीन हैं। भवनों का निर्माण कराया जाए।

ये रहे मौजूद
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तिलकराज सिंह, पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, आईटीसेल के जिला अध्यक्ष सीपी शुक्ला, महामंत्री अमित द्विवेदी, रमाशंकर शुक्ला, शशिकला पाण्डेय, अशोक दुबे, लक्ष्मण तिवारी, ललन सिंह गोड़, प्राण जायसवाल, रामकृपाल शाह, अर्जुन ङ्क्षसह, सिपाही लाल वैश्य, जयगोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।