25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Singrauli / नशे से दूर रहकर मां की महाआरती करने से लाभ कई गुना बढ़ जाता है

नशे से दूर रहकर मां की महाआरती करने से लाभ कई गुना बढ़ जाता है

भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा ने व्यवसायिक प्लाजा में महाआरती का किया आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 7 Oct 2018, 11:46 PM IST

during durga festival avoide alcohol, lot of advantage

during durga festival avoide alcohol, lot of advantage

सिंगरौली. भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सिंगरौली द्वारा बैढऩ के व्यवसायिक प्लाजा में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से लोग शामिल हुए। मां की दिव्य झांकी सजाकर विधि-विधान पूर्वक मां की आरती क्रम को संपन्न किया गया। सर्वप्रथम प्रमिला पाण्डेय ने गुरुवर एवं बीपी मौर्या मॉ के जयकारे लगाये। वहीं शंखध्वनि के साथ मंत्र जाप, ध्यान साधना, आरती एवं चालीसा पाठ के क्रमों को सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। साथ ही चिंतन के क्रम में रामानुज पाण्डेय ने सिद्धाश्रम क्रमों की जानकारी प्रदान की। मां की आरती क्रम में सम्मिलित होकर हमें मां की कृपा तो अवश्य प्राप्त होती है लेकिन हम नशे, मांसाहार से मुक्त होकर यदि मां की साधना करते हैं तो उसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है और हमें पूर्ण फल प्राप्त होता है।

मनुष्य को जनकल्याण का कार्य करने मिला है अवसर
पृथ्वीचन्द्र अ्रग्रहरि ने कहा कि सौभाग्य से हमेें जन कल्याण का कार्य करने का जो अवसर प्राप्त हुआ है, हमें चाहिए कि एक जुट होकर पूरी ताकत से गुरुवर की विचारधारा को जन-जन पहुंचाने का कार्य सतत् करते रहें। जिले के हजारों लोग गुरुवर की विचारधारा को अपनाकर नशामुक्त जीवन जी रहे हैं। साथ ही श्यामलाल वैस ने आये हुए समस्त मां के भक्तों का आभार प्रकट किया तथा केन्द्रीय कार्यालय ब्योहारी में शारदीय नवरात्रि में अष्टमी, नवमीं व विजया दशमी को आयोजित होने वाले महाशक्ति स मेलन शिविर में पहुंचने के लिए जन-जन का आह्वान किया।

इधर, नवदुर्गा उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न
पुलिस कप्तान के निर्देश पर नवानगर टीआई यूपी सिंह ने रविवार को क्षेत्र के नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर मूर्ति स्थापना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश से अवगत कराया। इस अवसर पर नवानगर टीआई ने कहा कि कोलाहल के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। प्रतिमा स्थल पर शाम के समय दो वालेन्टियर आवश्यक रूप से तैनात रहेंगे। बिजली कनेक्शन भी वैध होगा। विस चुनाव की अधिसूचना लागू है। आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।