3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली में महिला की हत्या, परिवार के लोग बन गए दुश्मन

लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद, माड़ा थाना क्षेत्र के बाड़ी सितुल गांव की घटना

2 min read
Google source verification
Female assassination in Singrauli

Female assassination in Singrauli

सिंगरौली. माड़ा थाना क्षेत्र के बाड़ी सितुल गांव में रविवार को सरहंगो ने लाठी, कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर महिला की निर्मम हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद गांव मेंं तनाव की स्थिति है। आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बाड़ी सितुल गांव निवासी हरीलाल शाह एवं आरोपी रामकिशुन, रामाधार के बीच लंबे समय से पारिवारिक जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार को भी इसके बीच जमीनी विवाद को लेकर कहा-सुनी हुई। इसी बीच हीरालाल शाह की पत्नी सुनीता शाह (२५) पर आरोपी रामाधार, रामकिशुन सहित 7 लोगों ने हमला बोल दिया। सुनीता को लाठी,डण्डे एवं सब्बल, कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। माड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,147,148 ,149 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल
महिला की के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी। पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देश पर सरई सहित आस-पास के थानों से भी पुलिस बल सितुल गांव मेंं भेजा गया। फिलहाल स्थिति मेंं सुधार आ रहा है।

आरोपियोंं की गिरफ्तारी पर अड़े
घटना के बाद मृतका के परिजन शव उठाने से मना करने लगे। वे आरोपियोंं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजन भयभीत है, डरे हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें फिर से इसी तरह की घटना होने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।


सितुल गावं मेंं पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन आरोपियों ने महिला की हत्या कर फरार हो गए हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
दिनेश जाटव, टीआई माड़ा