मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ सिंगरौली के उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों, उनकी परियोजनाओं, निगम मण्डलों में संविदा कर्मचारी पिछले 20 वर्ष से काम कर रहे हैं। कई बार शासन-प्रशासन से निवेदन किया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा।