इधर-अनुमति के बाद की गई कारवाई अनुचित : रानी
विधानसभा चुनाव के लिये आचार संहिता प्रभावशील होने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल की इनोवा गाड़ी से ध्वनि यंत्र को हूटर, सायरन के रूप में प्रयोग किये जाने के मामले में की गयी कार्यवाही से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आक्रोशित हैं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही सत्ताधारी दल के इशारे पर की गयी है। इस मामले को लेकर पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुये आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की।