10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा धानी की 2 बेटियों ने जीता रजत व कांस्य, हिमाचल प्रदेश में बजाया MP का डंका

नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 15 Jun 2018, 2:48 PM IST

national kickboxing championship 2018 himachal pradesh

national kickboxing championship 2018 himachal pradesh

सिंगरौली। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहली बार सिंगरौली की बेटी मानसी तिवारी एवं सोमा सरकार ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है। सोमा सरकार ने रजत पदक जीता है। मानसी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इन बेटियों ने सिंगरौली जिले से किक बॉक्सिंग जैसे जटिल खेल में पहली बार पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है।

मानसी कक्षा 8वीं की छात्रा
बता दें कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 10 से 13 जून तक संपन्न हुई। इसमें पूरे भारत से लगभग 1500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बालिका मानसी तिवारी के पिता मिथिलेश कुमार तिवारी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मानसी तिवारी विंध्यनगर में कक्षा आठवीं की छात्रा है।

सोमा कक्षा 10वीं की छात्रा
सोमा सरकार के पिता विकास सरकार एनटीपीसी विंध्यनगर में कार्यरत हैं। सोमा सरकार विंध्यनगर में कक्षा 10वीं की छात्रा है। यह दोनों खिलाड़ी विंध्यनगर विवा क्लब में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच गणेश सिंह एवं महिला कोच नम्रता सिंह इनको ट्रेंड कर रही हैं।

पॉवर गेम है किक बॉक्सिंग
किक बॉक्सिंग बहुत ही जटिल एवं पॉवर खेल है। इस खेल में पावरफुल अटैक के साथ-साथ फस्ट तकनीक के उपयोग की अत्यंत जरूरत है। यह खेल नाक आउट एवं स्कोर सिस्टम पर खेला जाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मार्शल आर्ट एकेडमी सिंगरौली के मुख्य संरक्षक सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य, अध्यक्ष जम्मू बेग, सिंगरौली जिला वुशु संघ के अध्यक्ष कांतदेव सिंह, विवा क्लब विंध्यनगर के महासचिव आर पी पटेल, उपाध्यक्ष अमित राज एकेडमी के उपाध्यक्ष प्रियंका खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, बद्री नारायण वैश्य, भारती तिवारी, महिला सेल्फ डिफेंस ग्रुप की सहायक तकनीकी निर्देशक उर्वशी तिवारी, प्रवीण सिंह, शक्ति मौर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी विष्णु तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के धीरज डोंगरे, शासकीय कन्या हाई स्कूल पंजरेह के प्राचार्य राजेश चतुर्वेदी, सतीश राय, रमसा के हरिश्चंद्र सिंह, विवा क्लब विंध्यनगर के एके विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष आमोद तिवारी, भावना वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।