2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बोलेरो पर ढहा ओबी का मलबा, कांच तोड़कर निकला चालक और अधिकारी को भी सुरक्षित बचाया

रिलायंस के मुहेर कोलमाइंस में हादसा, ब्लास्टिंग विभाग के ओवरमैन को भी बचाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:39 PM IST

OB debris: reliance coal mines Big accident in singrauli mp

OB debris: reliance coal mines Big accident in singrauli mp

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में ओबी के मलबे ढहने की अनोखी तस्वीर सामने आई है। रोगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। फोटो बिल्कुल बड़े त्रासदी की तरह दिख रही है। इसको देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया तहस-नहस हो गई हो। कोई बादल फट गया हो। तभी तो 13 फीट लंबा और 7 फीट ऊंचा वाहन मिट्टी में समा गया है। कुछ देर और अगर ओबी इसी तरह बहती रहती तो शायद कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। रिलायंस कोलमाइंस का मेन दरवाजा ओबी से बंद हो जाता और सैकड़ों कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर लग जाती।

ये है मामला
दरअसल, रिलायंस कोलमाइंस क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चलती बोलेरो पर ओबी का मलबा ढह गया। इसमें बोलेरो वाहन मिट्टी में पूरी तरह दब गया। वाहन में बैठे रिलायंस के एक अधिकारी और ड्राइवर ने पीछे का कांच तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कंपनी के स्टाफ ने वाहन को मलबे से निकाला। बताया गया है कि, रिलायंस के मुहेर एंड मुहेर कोलमाइंस क्षेत्र से ब्लास्टिंग विभाग के ओवरमैन विपिन मिश्र रात में लौट रहे थे। अचानक वाहन पर ओबी का मलवा आ गिरा। देखते ही देखते पूरा वाहन मलबा से दब गया।

सड़क के किनारे ओबी का मलबा
सूत्रों की मानें तो जहां से सड़क है, उसी के किनारे ओबी का मलबा डंप है। पास ही पानी भरा था। अचानक पानी के चलते मलवा ढहने लगा। और नीचे से जा रहा वाहन चपेट में आ गया। रात में कंपनी के अन्य लोगों को तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। घटना के तत्काल बाद ड्राइवर ने वाहन के पीछे का कांच तोड़कर स्वयं और ओवरमैन को निकाला। हालांकि दोनों सुरक्षित है। अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी हादसे से इनकार कर रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी अजीत चतुर्वेदी ने भी जानकारी होना बताया।

singrauli mp" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/25/0_1_3309674-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika