3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां ढाबे पर बन रहा था डीजल, पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप

तलाशी में वहां 1800 लीटर केरोसीन मिला, केरोसीन से डीजल बनाने का कारोबार, पुलिस को मिली अवैध शराब

2 min read
Google source verification
singrauli Police seized adulterated diesel

singrauli Police seized adulterated diesel

सिंगरौली. जिला मुख्यालय के करीब 80 किमी. दूर जियावन थाना क्षेत्र के कर्थुआ में ढाबे पर जब पुलिस खाना खाने पहुंची तो वहां जो देखने को मिला वह हैरत में डालने वाला था। वहां ढाबे की आड़ में केरोसीन से डीजल बनाने का काला कारोबार चल रहा था। मुखबिर से सूचना पर पुलिस आम ग्राहक बन कर ढाबे पर पहुंची और पूरे अवैध करोबार से पर्दा उठ गया। जब तक ढाबा संचालक को कार्रवाई की भनक लगती पुलिस ढाबा को चारो ओर से घेर चुकी थी। अंदर तलाशी में वहां 1800 लीटर केरोसीन मिला। जिसका उपयोग डीजल बनाने के लिए किया जा रहा था। वहां पुलिस को अवैध शराब भी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढाबा संचालक मनीष पाण्डेय केरोसीन से डीजल बनाने का कारोबार लंबे समय से कर रहा था। एसपी विनीत जैन को इस अवैध करोबार की मुखबीर ने सूचना मिली। जिसके बाद रविवार की शाम पुलिस ने मनीष ढाबा में छापा मारा। वहां से अवैध केरोसिन से भरे 9 ड्रम एवं 2 जरकिन को जप्त किया है। साथ ही ढाबे की आड़ में अवैध देसी व विदेशी शराब परोसने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने 10 पेटी देसी व विदेशी शराब जप्त कर कार्रवाई की है।

जियावन पुलिस की सह पर हो रहा था काम
कर्थुआ में ढाबा के आड़ में चल रहा अवैध कारोबार जियावन पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसा नहीं है कि अवैध करोबार की जानकारी पुलिस को नहीं थी। अवैध करोबार की सूचना एसपी को मिली। जिसके बाद आनन-फानन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जिसमें केरोसीन मिला। जियावन पुलिस की सह पर ही यह अवैध धंधा चल रहा था। वहीं आबकारी विभाग की भी मिली भगत से यहां शराब की अवैध बिक्री हो रही थी। जब पुलिस अधीक्षक तक शिकायत पहुंची इसके बाद कार्रवाई हुई। कर्थुआ बाजार एवं आस - पास के क्षेत्रों में मिलावटी डीजल की बिक्री की जाती थी।