25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Singrauli / चुनाव को देखते हुए कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान, चलाई सघन जांच

चुनाव को देखते हुए कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान, चलाई सघन जांच

चार वाहनों पर की गई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:42 PM IST

2 lakhs 95 thousand from two places in FST checking

2 lakhs 95 thousand from two places in FST checking

सिंगरौली. जिले में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ जिले के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान वहां सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रचार सामग्री हटाने, कानून-व्यवस्था व वाहनों की सघन जांच का मौके पर जायजा लिया। कलेक्टर ने अवैध परिवहन करते तीन वाहनों व एक जेसीबी मशीन को जब्त कर एसडीएम को उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र लंघाडोल, डोंगरी, झलरी, बिंदुल व अन्य गांवोंं का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सीमा पर कानून-व्यवस्था के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम खुटार, रजमिलान व माड़ा में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

पोकलेन समेत चार वाहन जब्त
कलेक्टर एवं एसपी ने तहसीलदार, एसडीएम के साथ मंगलवार की शाम दबिश देते हुए माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते पाने पर पोकलेन मशीन सहित चार वाहनों को जब्त किया है। बताया गया कि कलेक्टर अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने एसडीएम व तहसीलदार माड़ा के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। उसी दौरान शिकायत मिली कि रजमिलान ग्राम पंचायत के नदी में पोकलेन मशीन से अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। कलेक्टर, एसपी ने अन्य मैदानी अधिकारियों के साथ दबिश देते हुए मौके पर ही पोकलेन मशीन , दो ड फर वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 1260, एमपी 53 जीए 1376 तथा हाईवा वाहन क्र.एमपी 66 एच 0 8 30 एआरएल कंपनी के वाहन को जब्त कर लिया।

इधर, वाहनों पर लगे झंडे-पोस्टर उतरवाए
विंध्यनगर पुलिस ने सोमवार की रात आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों में लगे झंडे एवं पोस्टर उतरवाए तथा 5 हजार 500 जुर्माना से दंडित किया। पुलिस कप्तान रियाज इकबाल के निर्देश पर टीआइ अरुण पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एएसआइ अशोक दुबे, राजबहोर तिवारी, प्रधान आरक्षक सुनील पाठक, राम बहोरी जगत द्विवेदी की भूमिका रही। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर रोड तेलगवां, नवजीवन बिहार, जयंत, दुद्धीचुआं में लगातार कार्रवाई जारी है। उधर मोरवा टीआइ नरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा खनहना बैरियर से लेकर गोरबी चौकी एवं मोरवा शहर में आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों को पकड़ कर प्रकरण बनाए गए।