25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Singrauli / प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का सच: जिले के हितग्राही किराये के मकान में रहने को मजबूर

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का सच: जिले के हितग्राही किराये के मकान में रहने को मजबूर

पीएम आवास की दूसरी किस्त पर असमंजस में नगर निगम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 11 Oct 2018, 6:07 AM IST

True of Prime Minister housing planning, beneficiary in rented house

True of Prime Minister housing planning, beneficiary in rented house

सिंगरौली. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हितग्राही अपने मकान को उजाड़कर दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। वे आधे-अधूरे आवास बनाकर किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। जब दूसरी किस्त भेजी जाएगी तब आवास निर्माण का कार्य शुरू होगा। उधर, नगर निगम प्रशासन चुनाव आचार संहिता को लेकर असमंजस में है कि दूसरी किस्त जारी की जाए या नहींं। पैसे के लिए भटक रहे हितग्राहियों का आरोप है कि अगर जनप्रतिनिधि चाहते तो दूसरी किस्त मिल गई होती। क्योंकि, किस्त आचार संहिता लागू होने सेे पहले ही आ चुकी थी पर नगर निगम के अधिकारी बार-बार टरकाते रहे। इस तरह से डेढ़ माह बीत गया। तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

यह है मामला
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ऐसे हितग्राहियों को चिह्नित किया गया है, जिनके मकान कच्चे रहे हैं। ऐसे हितग्राहियों को सरकार पक्के आवास बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए बतौर आर्थिक मदद दे रही है। नगर निगम के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में इस तरह से 2826 हितग्राहियों को योजना क ा लाभ दिया जाना है। पहले चरण में अब तक 1846 हितग्राहियों को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। 251 हितग्राहियों के खाते में एक लाख रु बतौर दूसरी किस्त भेज दी गई। इधर, चुनाव आचार संहिता लागू होने से बाकी हितग्राहियों की दूसरी किस्त फंस गई है। नगर निगम प्रशासन दूसरी किस्त जारी करे या न करे इसको लेकर असमंजस में पड़ा है। लगभग 1700 हितग्राही दूसरी किस्त के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं।

निगम के लगा रहे चक्कर
गनियारी निवासी चंद्रावती सोनी को भी पहली किस्त मिल गई थी। उसने बताया कि पहली किस्त से आधा-अधूरा घर बन गया। अब दूसरी किस्त के इंतजार में नगर निगम का चक्कर लग रही हूं।

खुले में ठंड भी लग रहा है बीतेगी
शांतिनगर गनियारी की अतवरिया देवी ने बताया कि पहली किस्त मिली तो पुराना घर तोड़कर आधा-अधूरा मकान बनवा लिया। बरसात किसी तरह गुजार दी। अब लग रहा है कि ठंड भी गुजारनी पड़ेगी। आधा-अधूरे मकान में रहने को मजबूर, गनियारी की ममता रस्तोगी ने बताया कि अपना कच्चा मकान गिराकर पक्का मकान बनाने लगे। मिली रकम समाप्त हो गई। अब दूसरी किस्त के इंतजार में हूं। अभी आधा-अधूरे बने मकान में रह रही हूं।

निगमायुक्त से चर्चा हो रही है
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री वीपी उपाध्याय ने कहा किसरकार से दूसरी किस्त आ चुकी है। अभी चुनाव आचार संहिता के दौरान किस्त भेजी जाए या नहीं, इस बात को लेकर निगमायुक्त से चर्चा चल रही है।