20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / शादी की खुशी मातम में बदली: बारात लेकर जा रही बस की ट्रक व कार से टक्कर, तीन की मौत

शादी की खुशी मातम में बदली: बारात लेकर जा रही बस की ट्रक व कार से टक्कर, तीन की मौत

आबूरोड-पालनपुर मार्ग पर गुजरात सीमा में अमीरगढ़ के पास सोमवार शाम एक बस की कार व ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर में तीन जनों की मौत हो गई, जबकि करीब दस जने घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 10 Feb 2020, 9:43 PM IST

शादी की खुशी मातम में बदली: बारात लेकर जा रही बस की ट्रक व कार से टक्कर, तीन की मौत

आबूरोड (सिरोही)। आबूरोड-पालनपुर मार्ग पर गुजरात सीमा में अमीरगढ़ के पास सोमवार शाम एक बस की कार व ट्रक के साथ हुई भीषण टक्कर में तीन जनों की मौत हो गई, जबकि करीब दस जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर अमीरगढ़ पुलिस व हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से पालनपुर भेजा।

जानकारी के अनुसार जोधपुर से गुजरात के भरूच बारातियों को ले जा रही मिनी बस की अमीरगढ़ व इकबालगढ़ के बीच हाइवे किनारे स्थित एक होटल से मुख्य लेन पर आ रहे ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। बस के साथ जा रही एक कार की भी ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

आवाज से आसपास से गुजर रहे वाहन चालक व होटल पर मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बस में घायलों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। घायलों को एम्बुलेंस से पालनपुर के ट्रोमा सेंटर भेजा गया।

घायलों को एम्बुलेंस से पालनपुर के ट्रोमा सेंटर भेजा गया। दुर्घटना में बस सवार पालनपुर निवासी मेघनाबेन (42) पत्नी महेुलभाई जोशी, उनकी पुत्री आद्या, राजकोट निवासी नितिन पुत्र चंदू पोपट की मौत हो गई।

चीख पुकार के बाद परिवार के सदस्य एक दूसरे को सम्भालते रहे। दुर्घटना में एक ही परिवार में मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचने लगे।