5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबूरोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कचरे के कट्टों के नीचे छिपी मिली अंग्रेजी शराब, 25 लाख का माल जब्त

राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने ट्रक कंटेनर से कचरे के कट्टों के नीचे छिपी चंडीगढ़ निर्मित शराब के 90 कार्टन जब्त किए। जब्त शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
abu road police seize liquor

शराब जब्त कर थाने ले जाते हुए पुलिस (पत्रिका फोटो)

आबूरोड (सिरोही): राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच आबूरोड क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। रीको थाना पुलिस ने सोमवार सुबह एक ट्रक-कंटेनर से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 90 कार्टन जब्त किए। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। शराब को ट्रक में कचरे से भरे कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान शराब बरामद की और वाहन को भी जब्त कर लिया।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से अवैध शराब की तस्करी और परिवहन पर निगरानी बढ़ाई गई है। मामले में गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…