पादर निवासी भाजपा मंडल महामंत्री महिपाल सिंह ने बताया कि पंचायत के अधीनस्थ गोचर से पंचायत की बिना जानकारी के ही कुछ लोग अवैध रूप से बबूल को काटकर मौके पर ही लकड़ी का बुरादा बना वाहनों में भरकर ले जा रहे थे। इधर, इस मामले को लेकर पूर्व सरपंच पुनमा राम कोली, समाज सेवी दलपत सिंह देवड़ा, शिवगिरी गौ सेवा मंडल के जयदीप सिंह, विक्रम सिंह, शंभू सिंह, वणाराम मेघवाल, वेला राम रबारी, नेपाल सिंह, भंवर सिंह, दला राम भील समेत गो सेवकों ने ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही पादर चौकी प्रभारी को रिपोर्ट दी है।