16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने जालोर-सिरोही सीट पर नए चेहरे लुम्बाराम पर खेला दांव, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी पहली सूची में राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें जालोर-सिरोही सीट से इस बार नए चेहरे पर दांव खेला है।

less than 1 minute read
Google source verification
lumbaram_chaudhary.jpg

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी पहली सूची में राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें जालोर-सिरोही सीट से इस बार नए चेहरे पर दांव खेला है। भाजपा ने जालोर-सिरोही सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे देवजी पटेल का टिकट काटकर सिरोही जिले के वाडेली गांव निवासी वर्तमान में जिला परिषद सदस्य व किसान नेता लुम्बाराम चौधरी को मैदान में उतारा है। जमीनी कार्यकर्ता लुम्बाराम चौधरी पिछले करीब 42 वर्ष से स्थानीय राजनीति में सक्रिय है और लगातार किसानों की मांग उठाते रहे हैं।

लुम्बाराम एक बार सिरोही के प्रधान, दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में जिला परिषद सदस्य है। लुम्बाराम चौधरी ने 1982 में बूथ प्रभारी के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद निरंतर संगठन में सक्रिय रहते हुए विभिन्न पदों पर रहे। 2016 में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में यहां बनेगा देश का पहला 'एग्रो इको टूरिज्म' व 'इंटरनेशनल फ्लावर रिसर्च सेंटर'

पहली बार सिरोही को मिला टिकट, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी
भाजपा ने पहली बार सिरोही जिले के मूल निवासी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। पहले कई वर्षों तक बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया। इसके बाद 15 साल पहले जालोर निवासी देवजी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा तो वे लगातार तीन बार विजयी रहे। इस बार भाजपा ने उनको विधानसभा का चुनाव लड़वाया, लेकिन वे हार गए। ऐसे में अब भाजपा ने नए चेहरे लुम्बाराम चौधरी पर दांव खेला है। लुम्बाराम के टिकट की घोषणा होते ही सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी सपने साकार होते हैं...मिलिए राजस्थान की सिक्सपैक वाली माड़वाड़ी मां से

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग