पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज उपखंड क्षेत्र के खेजडिया गांव में गोवंश इन दिनों अज्ञात बीमारी का शिकार बनते नजऱ आ रहे हैं। गोवंश में आखिर यह बीमारी कौनसी है जिससे इनकी मौत हो रही है। यह तो अभी पता नहीं चल सका है, मगर ग्रामीण व गोसेवक इसे चिकन पोक्स की तरह की बीमारी बता रहे हैं। जिसमें गोवंश की त्वचा पर सिक्के के आकार से चमड़ी उभरती है और उसमें से खून रिसता है। कुछ दिन बाद बीमारी से जुझ रहे गोवंश की मौत हो जाती है।