सिरोही। जिले में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक सात पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें तीन जामोतरा, कालन्द्री, काकिन्द्रा, टुआ में एक-एक और आबूरोड में भर्ती रहा घायल पॉजिटिव पाया गया है। आबूरोड में भर्ती रहा कार चालक असल में मुम्बई का रहने वाला है।