पत्रिका ने उठाई पीड़ा
किसानों को फसल बीमा करवाने के लिए बहुत कम समय दिया गया था। फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर पाली पत्रिका में 28 जुलाई को प्रधानमंत्री फसल बीमा का ऑनलाइन पोर्टल बंद, चार दिन शेष तथा 31 जुलाई को किसानों के सामने संकट के बदरा, फसल बीमा कराने के लिए कम मिला समय शीर्षक से खबरें प्रकाशित कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। आखिरकार 31 जुलाई को राजस्थान कृषि आयुक्तालय की ओर से तारीख बढ़ाने का आदेश दिया गया।