आबूरोड। सदर पुलिस ने दो माह पूर्व झाबुआ नदी में एक महिला का शव मिलने के मामले में मृतका की बहू को अपनी ही सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 सितंबर को थाना क्षेत्र के झाबुआ नदी में चोरवाव निवासी अमरी देवी पत्नी हिमाराम गरासिया का शव मिला था।