सिरोही। इंसानों के दिमाग में ये ख्याल आये कि काश वह लड़का होता या लड़की होती तो ये आमतौर पर साधारण बात मानी जाता है, लेकिन इस ख्याल के बाद लोग अपना जेंडर चेंज करवाने डॉक्टरों के पास पहुंच जाए, तो यह हम इंसानों को चैंकाती जरूर है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर उपखंड क्षेत्र के खाण गांव का है। जहां डिम्पल अपने परिवार में लड़की स्वरूप जन्म लेती है। लेकिन एक वक्त आते-आते उसे लड़कों का वेश-भूषा व स्वरूप भाने लगता है। जिसके बाद, डिम्पल, लड़का कैसा बना जाये इसके बारे में जानकारियां इक्ठ्ठी करनी शुरू करती हैं। दो सालों की रिसर्च, जानकारियों व विशेषज्ञों से पूछताछ के बाद दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में जेंडर बदलवाने का फैसला करतीं है। डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं। जिसके पश्चात सफलतापूर्वक डिम्पल राज अब 'दीपराज' बन जाता है।