सिरोही/पोसालिया। सिरोही जिले में पालडी एम पुलिस थाने के सामने फोर लेन हाइवे संख्या 62 पर कंकरीट से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार लोगों पर पलट गया, जिससे नीचे दबने से पिता और उसकी दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।