
Crime News: आबूरोड शहर के गांधीनगर में गुरुवार रात्रि को एक पिता के मारपीट करने से घायल 17 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। मारपीट से गंभीर घायल बालिका को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सुबह माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा व शहर थानाधिकारी बंशीलाल साद मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतका के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट डंडे से की गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की नई जीप में लगी आग, लगा 1 किमी लंबा जाम
शहर थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि मंगलवार रात्रि गांधीनगर रीको वुडलैंड के पास निवासी फतेह मोहम्मद ने पढ़ाई की बात को लेकर उसकी बेटी मोमीना (17) के साथ मारपीट कर दी। जिसमें बालिका को अंदरुनी चोटें आने से उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : पिता की जान बचाने के लिए पैंथर से भिड़ बैठा बेटा, वीडियो देखकर घबरा गया हर कोई
11वीं कक्षा में पढ़ती थीं मोमीना
माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर पिता के अपनी बेटी को पढ़ने के लिए समझाइश करने के दौरान मारपीट करने की बात सामने आ रही है। बालिका ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
06 Apr 2024 04:27 pm
Published on:
06 Apr 2024 04:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
