फूलमाला कारोबारी कहते हैं कि दिन भर में हाथ खर्च निकलना भी मुश्किल है। ऐसे हालात में परिवार पालना भी दूभर हो रहा है। फूलों के कारोबार से कई लोग जुड़े होते हैं और इस वजह से न सिर्फ किसान बल्कि शादी-पार्टियों में सजावट करने वाले, बुके-गुलदस्ता बेचने वाले, धार्मिक स्थल पर फूल माला बेचने वाले भी लॉक डाउन में अपना काम खो चुके हैं।