शुक्रवार सुबह मेहता का 4 वर्षीय बेटा यज्ञ शौचालय में शौच के लिए गया, उसी दौरान वहां छिपे सांप ने उसे काट लिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता दौडक़र शौचालय में पहुंचे तो बच्चे ने बताया कि उसे सांप ने काटा है। जिस पर बालक को तत्काल कंपनी के चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर पिण्डवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय रेफर किया।