बीती रात जयपुर समेत हाड़ौती और मारवाड़ अंचल में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली। रात में पारा दो तीन डिग्री तक उछलने पर गलन और ठिठुरन से राहत मिली। जयपुर में बीती रात पारा 8.5 डिग्री रहा। कोटा 10.2, अजमेर 10.3, जोधपुर 9.2, बाड़मेर 8.4, डबोक 8.8, डूंगरपुर 12.8, जैसलमेर 8.9 और फलोदी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालोर 5.6, श्रीगंगानगर 6.2, सिरोही 6.3, फतेहपुर 6.3, धौलपुर 4.5, पिलानी 6.4, भीलवाड़ा 7.4, अंता बारां 7.0 और चूरू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।