सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले से बड़ी खबर है। सिरोही जिले के सरूपगंज क्षेत्र के गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली ( Lightning Strike ) जीवों पर काल बनकर गिर गई। समीपवर्ती केर गांव में मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से करीबन 100 बकरियां मौके पर ही मौत हो गई। बकरियों के साथ मौजूद चरवाहा भी झुलस गया।