Mount Abu Forecast : पर्यटकों ने धुंध के बीच सड़कों, बाजारों में चहलकदमी करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद किया। सवेरे आठ बजे तक बीते 24 घंटों में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गहरी धुंध छाई रहने से सवेरे वाहन चालकों को लाइटें जलाकर ही वाहन चलाने पडे़। वहीं बारिश होने से पेड़-पौधों के पत्तों पर जमी मिट्टी धुल जाने से मौसम में ताजगी बनी रही। पूर्वाह्न तक धुंध, धूप, हवा का दौर चलता रहने से बार-बार बदलते मौसमी मिजाज को लेकर सैलानी खासे आनंदित दिखे। तापमान में आए उतार चढ़ाव के चलते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बदलते मौसम के बीच सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी आदि व्याधियों से भी लोगों को परेशान देखा गया।