पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सिरोही। कोरोना महामारी में असमय जिन्दगी गंवाने वालों में से कई ऐसे भी थे जिन्हें आखिरी पड़ाव में अपनों का कांधा तक नसीब नहीं हुअा। लेकिन निराशा के घोर अंधेरे के बीच सिरोही में एक मददगार उम्मीद की किरण बनकर सामने आ गया। वह न सिर्फ पार्थिव देहों को मोक्ष वाहिनी में रखकर शमशान स्थल तक पहुंचाता है, बल्कि अंतिम विदाई में कांधा देकर मानव धर्म भी निभाता है। इतना ही नहीं, माेक्ष वाहिनी का सारा खर्च तक खुद की जेब उठाता हैं। तीन महीनों के दौरान समाज के इस 'साइलेंट हीरो' ने 24 शवों का धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करवाया है।