
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिरोही जिले के एक गांव में दो दिन पहले शौच के लिए घर के लिए निकली तेरह वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग बालिका के साथ उसके घर के पास जंगल में बलात्कार करने की घटना हुई है।
पीड़िता के मुताबिक बालिका के चिल्लाने की आवाज सुन कर पीड़िता की मां मौके पर बचाने पहुंची पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी धक्का मुक्की व मारपीट की और मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को आपबीती बताई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार मंडार के एक गांव निवासी पीड़िता ने परिवार के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया कि दो दिन पूर्व शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने घर के पास जंगल में शौच करने गई थी। जाते समय आबूरोड क्षेत्र के निवासी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। चिल्लाने पर उसकी मां दौड़कर बचाने आई तो आरोपी ने उसकी मां के साथ भी धक्का मुक्की कर मारपीट की। पीड़िता का रविवार को सिरोही में मेडिकल करवाया गया।
Published on:
24 Apr 2023 01:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
